Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को बदमाशों ने मारी गोली,हालत गम्भीर

ब्यूरो 28-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220328-WA0009

जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महेवा चट्टी से पश्चिम तरफ स्थित नहर पुलिया के पास सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अज्ञात हमलावरों ने चितवनपट्टी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को गोली दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम चतावनपट्टी प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव महेवा गांव स्थित महेश्वर धाम मंदिर से भगवान शंकर का दर्शन कर वापस बाइक से घर लौट रहे थे। वह महेवा चट्टी से पश्चिम तरफ स्थित नहर पुलिया के पास पहुंचे तभी अज्ञात बाइक सवार हमलावर प्रधान प्रतिनिधि को गोली मारकर फरार हो गये। गोली दाहिने तरफ सीने के पास लग गई, जिससे वह गम्भीर रुप घायल हो गये। गोली आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना देकर जिला अस्पताल ले गये। जहाँ गम्भीर हालत को देख चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस जॉच में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एन एस एस ने बदल दी कइयों की जिंदगी-मुख्य अनुशास्ता डॉ राकेश कुमार सिंह
Next: तीसरी लहर के मद्देनजर पीकू वार्ड का हुआ मॉकड्रिल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.