Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते दरोगा को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

ब्यूरो 29-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220329-WA0006

जमानिया(गाजीपुर)। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने मंगलवार की दोपहर गाजीपुर जनपद स्थित राइफल क्लब के पास एक टी स्टाल से रिश्वत लेते हुए स्थानीय कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को सदर कोतवाली ले आयी।

एंटी करप्शन के निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जमानिया कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत किया था कि मुकदमा से नाम निकालने के लिए जमानिया कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा 15 हजार रिश्वत की मांग की जा रही है। इस सूचना पर टीम के साथ पहुंचा। राइफल क्लब के पास स्थित टी स्टाल के पास जैसे ही शिकायकर्ता ने उपनिरीक्षक को रिश्वत की राशि उसे दिया, उसे हिरासत में ले लिया गया। रिश्वत की राशि बरामद करते हुए आरोपी को सदर कोतवाली लाया गया। उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। रिश्वत लेने वाले एसआई अनिल कुमार सिंह मिरजापुर जनपद के चील्ह थाना क्षेत्र के थुलुआ गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के साथ निरीक्षक विनोद कुमार यादव, संध्या सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, सुनी कुमार यादव, पुनीत कुमार सिंह, सुमित कुमार भारती, चालक अश्वनी कुमार पांडेय शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गेट मीटिंग का हुआ आयोजन
Next: प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला करने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.