Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

त्रिदिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन शुरू

संवाददाता 30-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220330-WA0008

जमानिया(गाजीपुर)। भगीरथपुर में रामचरित मानस पाक्षिक सत्संग समिति के 47 वें बार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिन कथा सुनाते हुए भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि तप, पुरुषार्थ अथवा साधना के बल पर साध्य की प्राप्ति तब तक नहीं हो सकती जब तक कि भगवान की कृपा न मिले।

विश्वामित्र जैसे परम ज्ञानी एवं साधक थे और उनका आश्रम शुभ स्थान पर स्थित था एवं यज्ञ भी लोककल्याण हेतु कर रहे थे परन्तु उसमें अधर्म मार्गी राक्षस मारीच, सुबाहु, ताड़का इत्यादि बाधा उत्पन्न कर देते थे। ब्रह्मा जैसे सृष्टि रचने की क्षमता प्राप्त विश्वामित्र भी अपने आप को राक्षसों के सामने असहाय महसूस करने लगे तब अयोध्या नरेश दशरथ के यहां पुत्र रुप अवतरित नरावतार ब्रह्म भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण को मांगने के लिए गए और अंततः जब भगवान की कृपा मिली तब यज्ञ पूर्ण हुआ और सुबाहु एवं ताड़का सहित उनके सहयोगी राक्षसों का अंत हुआ। महाराज जी ने आगे अहल्या उद्धार की कथा सुनाते हुए कहा कि अहल्या को देवराज इन्द्र और चंद्रमा ने क्षल करके अपराध किया था परन्तु पति का कोपभाजन अहल्या को बनना पड़ा और श्राप स्वरूप शिला बनना पड़ा। समाज में भी निंदा मिली, यद्यपि कि अपराधी इंद्र था।राम की महत्ता युगों युगों से इसीलिए समाज में है, क्योंकि जिसे पति और समाज ने अपराध न होने के बावजूद दण्डित किया था उसे भी रामजी ने पुनः समाज में सम्मान दिलवाया और पतिलोक में सम्मान पूर्वक स्थान दिलवाया। रामचरित मानस पाक्षिक बार्षिकोत्सव में बुच्चा जी, विनोद श्रीवास्तव शिवानंद तिवारी एवं क्षत्तिसगढ के संत ब्रह्मेश्वर जी ने भी कथा अमृत पान कराया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धरना प्रदर्शन क्रमिक अनशन में तब्दील
Next: संचारी रोग से सम्बन्धित कार्ययोजना पर विस्तार से हुई चर्चा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.