Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर कॉंग्रेस ने की नारेबाजी

ब्यूरो 31-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220331-WA0005

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर मोर्चा खोल दिया है। गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर हमलावर रहे।

प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने जिला कार्यवाहक अध्यक्ष लाल साहब यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े दामों को वापस लेने की नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि कांत राय ने बताया कि केंद्र सरकार ने वादा खिलाफी करके पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि की है, और लगातार करती भी जा रही है, जबकि इनका वादा था कि एक साल में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर फ्री करेंगे, लेकिन होली बीत जाने के बाद भी फ्री सिलेंडर तो दूर की बात रही, दाम वृद्धि अलग से हो गयी।
इसी क्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लाल साहब यादव ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ हम लोग जिले की सभी तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर मोदी – योगी सरकार गरीब जनता के हितों का ध्यान नहीं रखेगी तो कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी।

इस कार्यक्रम में इसमें मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप विश्वकर्मा ,झुन्ना शर्मा, कैलाशपति कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह यादव ,सोनू विश्वकर्मा, प्रभु दयाल, नारायण यादव, आलोक ,बलदाऊ, संजय कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधान परिषद चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हुई बैठक
Next: राष्ट्रीय सेवा योजना से सीखे व्यवहार जीवन में उतारें शिविरार्थी-डॉ.वी.एस.पांडेय

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.