Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बोर्ड परीक्षा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

ब्यूरो 31-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220331-WA0014

गाजीपुर। हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा को नकलवीहिन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूर्णतः कटिबद्व है। बोर्ड परीक्षा के दौरान लगाये गये अधिकारी लगातार चक्रमण करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे। जनपद में अभी तक कही से भी नकल की सूचना प्राप्त नही हुयी है। बोर्ड परीक्षा को नकलवीहिन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज इण्टरमीडिएट के द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एम.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह लगातार चक्रमण करते हुए विभिन्न विद्यालयों पर हो रहे परिक्षाओं का जायजा लेने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने उन्होने लूर्दस बालिका इण्टर कालेज तुलसी सागर, आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग, एम.ए.एच इण्टर कालेज, डी.ए.वी. इण्टर कालेज, शिवकुमार शास्त्री इण्टर कालेज जंगीपुर, एम.के.कुरेशी इण्टर कालेज जंगीपुर तथा माता जुबैदा अब्दुल वहीद बालिका विद्यालय जंगीपुर में हो रहे परिक्षाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में बारी-बारी से एक-एक परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा परीक्षा केन्द्रो पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं को रखे जाने हेतु बनाये गये डबल लॉक को देखा तथा उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक को सख्त निर्देश दिया। उन्होने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं नकलवीहिन सम्पन्न कराना हम सबका दायित्व है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। यदि कही से भी नकल की सूचना प्राप्त होती है तो सम्बन्धित कक्ष निरीक्षक एवं केन्द्र व्यावस्थापक स्वयं जिम्मेदार होगे तथा सम्बन्धित के विरूद्ध रा0सू0का के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।
……………………….

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आप कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
Next: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना प्रारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.