Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए किया गया ओ आर एस का वितरण

ब्यूरो 01-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220401-WA0010

ग़ाज़ीपुर। ठंड के मौसम के बाद मौसम में बदलाव होते हुए गर्मी का मौसम शुरू हो गया है।ऐसे में इस मौसम में लोगों को कई तरह के रोगों से दो-चार होना पड़ता है। इस मौसम में आमजन में भी डीहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया। उन्हें इसके घोल बनाकर पीने के तरीके के बारे में भी बताया गया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गर्मी का मौसम बढ़ जाने के कारण इन दिनों डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। इतना ही नहीं इन मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार भी धूप में दौड़-धूप करने की वजह से वह भी कहीं ना कहीं पीड़ित हो जा रहे हैं। इस मौसम में लोगों के ब्लड प्रेशर कम होने की भी शिकायत लगातार आ रही है। ऐसे में ओआरएस काफी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से लोगों को पसीना ज्यादा निकल रहे हैं और लोग पानी कम पी रहे हैं जिसके चलते इस तरह की समस्याएं और ब्लड प्रेशर डाउन होने की शिकायत मिल रही है।

उन्होंने बताया कि इस घोल को 2 साल से कम उम्र के बच्चों को 50ml ,2 साल से 10 साल के बच्चों को आधा गिलास पानी में 100 से 200 एम एल और 10 साल से ऊपर के बच्चों को 1 लीटर पानी में पूरा पैकेट घोल कर पीने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि डिहाईड्रेशन से बचने के लिए पानी का सेवन अधिक से अधिक करें, मसालेदार खाने से परहेज करें, फाइबर डाइट का सेवन करें ,फल में संतरे का ज्यादा प्रयोग करें और जरूरत पड़ने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल या फिर किसी डॉक्टर को दिखा कर उचित परामर्श ले।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रेक पर युवक शव मिलने से सनसनी
Next: मुहम्मदाबाद का नाम बदलने की उठी आवाज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.