Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुहम्मदाबाद का नाम बदलने की उठी आवाज

ब्यूरो 01-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर गांव को शहीदों की धरती की धरती के रूप में जाना जाता है। इस गांव के आठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने एक साथ देश की आन-बान और शान की रक्षा लेकर अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। इसी गांव के रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालेश्वर राय का स्वर्गवास 18 मार्च को हो गया। बालेश्वर राय ने अपने पुत्रों से गांव और क्षेत्र के विकास की मंशा जाहिर की थी। स्वर्गीय राय की मंशा के अनुरूप उनके पुत्र संजय शेरपुरिया ने गांव वालों की सहूलियत को देखते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर तक की बुरी तरह खराब हो चुकी सड़क को अपने खर्च से बनवा डाला।

स्वर्गीय बालेश्वर राय जी की त्रयोदशी के मौके पर शेरपुर संवाद नाम का एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शेरपुर संवाद में वक्ताओं को नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विषय पर अपने विचारों को मन से रखने के लिए आमंत्रित किया गया ।इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के अलग-अलग जनपदों से आए समाज के सभी वर्ग की बराबर हिस्सेदारी देखी गई। कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुकों को प्रदेश और क्षेत्र के विकास से संबंधित अपने बातों को साझा करने का अवसर दिया गया। शेरपुर संवाद के अंत में सभी ग्रामीणों की सहमति से एक प्रस्ताव पर चर्चा कर उसको पारित किया गया,जिसमें मुहम्मदाबाद का नाम परिवर्तित कर अष्टशहीद नगर रखने की बात कही गई।इस प्रस्ताव को सभा में मौजूद करीब 10000 ग्रामीणों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। इसके साथ ही शेरपुर संवाद कार्यक्रम में एक और प्रस्ताव पर ग्रामीणों से रायशुमारी की गई। जिसमें शेरपुर ग्राम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम का दर्जा दिए जाने पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया। शेरपुर संवाद के आयोजकों ने ग्रामीणों के इस दोनों पारित किए गए प्रस्ताव को लिखित रूप से ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने का की योजना बनाई है।

इन दोनों प्रस्ताव पर करीब 10000 ग्रामीणों ने अपना अब तक हस्ताक्षर दिया है किया है। इसके साथ ही समाज के अलग-अलग तबके के लोगों ने भी शेरपुर संवाद में अपने विचारों को मंच के माध्यम से साझा किया। जिसमें राजगुरु मठ पीठाधीश्वर काशी अनंतानंद सरस्वती, एमएलसी मिर्जापुर विनीत सिंह,पद्मश्री रजनीकांत जी, इंजीनियर अरविंद राय,यूपीडा के सूचना सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय,निर्गुण भजन सम्राट मदन राय, धर्मचक्र इंडो-जापानी बुद्धिस्ट कल्चर सोसायटी जापान की अध्यक्ष महोदया माताजी वेन म्योजित्सू नागाकुबो और काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्र के साथ ही करीब 50 से ज्यादा से सांसद और विधायकों ने भी कार्यक्रम अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए किया गया ओ आर एस का वितरण
Next: पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.