Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वार्षिक ऋण योजना की पुस्तिका का हुआ अनावरण

ब्यूरो 02-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220402-WA0022

गाजीपुर। जनपद में दिसंबर तिमाही की DCC/DLRC/cd ratio sub committee की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी के द्वारा की गई एवं मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, पीओ डूडा, समस्त बैंक समन्वयक, विभिन्न विभागों के कार्यलयाध्यक्ष , आरसेटी निदेशक, वित्तीय साक्षरता सलाहकार एवं एचडीएफसी एरगो के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक ऋण योजना की पुस्तिका का अनावरण किया गया। तत्पश्चात, बैठक में सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, जनधन योजना, मुद्रा योजना, केसीसी, स्टैंड अप योजना, जेएलजी, वार्षिक ऋण योजना की उपलब्धि, पीएम स्वनिधि, एनआरएलएम, एनयूएलएम, ऋण जमानुपात पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने इन सभी योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने एनआरएलएम की लंबित पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण हेतु आदेश दिया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने पीएम स्वनिधि के लक्ष्य पूर्ण करने के लिए समस्त बैंकरों को निर्देश दिए। अग्रणी जिला प्रबन्ध ने ऋण जमानुपात बढा़ने के लिए नियमित समीक्षा करने की बात कही एवं सभी बैंकरों को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को कहा ताकि जनपद का ऋण जमानुपात मानक से ऊपर पहुंच सके। एचडीएफसी एरगो के प्रतिनिधि द्वारा फसल बीमा क्लेम के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त फसल बीमा में अच्छे प्रदर्शन के लिए बीमा कंपनी द्वारा यूनियन बैंक, स्टेट बैंक, बरोदा यूपी बैंक एवं अधोहस्ताक्षरी को सम्मानित किया गया। अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गई।
…………………………….

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदान केन्द्र की सूची का हुआ प्रकाशन
Next: मतदाता पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रदान किये गये पेन का ही करें प्रयोग

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.