Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिजनों ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी

ब्यूरो 05-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र एक गांव से बीते 2 मार्च की देर रात किशोरी को घर से बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जबकि कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है।

किशोरी के पिता ने बताया कि गांव का ही रहने वाला युवक पुत्री को बहला कर बीते 2 मार्च को भगा ले गया था। जिसको लेकर कोतवाली में 3 तारीख को मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें चार लोगों को भगाने में नामजद किया गया था। जिसमें पिता और उसके चार पुत्र शामिल है लेकिन आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही पुत्री को ही बरामद किया गया है। पुत्री के साथ अनहोनी कि आशंका से परेशान पिता कोतवाली के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को दूर‚ हम लोगों के साथ ही अभद्रता की जा रही है। जिससे परिवार के लोग परेशान है। उन्होंने बताया कि यदि गिरफ्तारी और पुत्री की बरामदगी नहीं हुई तो एक सप्ताह बाद 12 अप्रैल से भूख हड़ताल पर तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में पूरे परिवार के साथ बैंठेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और पीड़ित पक्ष को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे पूरा परिवार क्षुब्ध है और थाने में जाने से कतरा रहा है। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि किशोरी की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाँजा के साथ एक गिरफ्तार
Next: साइकिल सवार सफाई कर्मी घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.