Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध खनन की शिकायत पर सम्बन्धित अधिकारियो के विरूद्ध होगी कार्यवाई-डीएम

ब्यूरो 06-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220406-WA0001

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि जिन क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत या सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारियो के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। परिवहन अधिकारी को जखनिया से जिला मुख्यालय तक एक रोडवेज सेवा चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यालयो की साफ-सफाई, फाईलो के रखवा को सुदृढ रखेगे कभी किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है।
बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी , औद्योगिक ऋण, बाट माप, बैक देय, परिवहन, मण्डी समिति, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय,, के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागो को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह पूर्ण योजना बनाकर लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंम्बित प्रकरण एवं विवादित, दाखिल खारिज 122बी0 में विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने आडिट आपत्ती, व्यापार कर, परिवहन कर, बैंक देय, तथा जनपद के बडे बकायादारो के सम्बन्ध मे जानकारी ली, साथ ही बकाया न देने वाले व्यक्तियों पर शासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्यवाही करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आइ जी आर एस की समीक्षा के दौरान सभी डिफाल्टर शिकायत पत्रो को 02 दिनों के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। इस हेतु सभी अधिकारी बराबर पोर्टल पर चेक करते हुए ससमय शिकायत पत्रो का निस्तारण करायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0रा0 सुशील लाल श्रीवास्तव डी एफ ओ गाजीपुर, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगलगी की सूचना पर पहुँचे विधायक प्रतिनिधि
Next: E-KYC कराये किसान

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.