Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गरीबों पर पुलिस तांडव की घटना योगी सरकार के माथे पर कलंक-ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा

ब्यूरो 06-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां(गाजीपुर)। रामलीला मैदान में भैदपुर पीड़ित महिलाओं और बच्चों समेत भाकपा (माले)के कार्यकर्ताओ का विभिन्न मांगों को लेकर तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में जारी धरना प्रदर्शन के 15 वें दिन विजय कुमार, जगबली राजभर,लालू, बिंद,विजयी वनवासी,उमा वनवासी क्रमिक अनशन पर बैठे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) केन्द्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भैदपुर में गरीबों पर पुलिस तांडव की घटना योगी सरकार के माथे पर कलंक है। जिला प्रशासन पुलिस बर्बरता और तांडव की घटना, को गंभीरता से लेने और बर्बरता के लिए जबावदेह के खिलाफ कार्रवाई के बजाय, बचाने का रास्ता अख्तियार कर अपना गरीब विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की संवेदनहीनता के चलते जिले में रोज ब रोज हत्या और अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। कहा कि मांगों को नही माना गया तो आन्दोलन संघर्ष को तेज करते हुए अगले चरण में 12 अप्रैल से आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। इस लडाई में तमाम इंसाफ पसंद, लोकतंत्र पसंद लोगों को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर खेग्रामस जिला राजेश वनवासी, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव योगेन्द्र भारती आशा,संजीरा देवी,अंगद बिंद, नीलम देवी, लालजी बनवासी, नीलम, राति देवी, सुकरा देवी, सुरजी देवी, मीना, दुर्गा देवी, मुराही, विजय कुमार, बनवासी, विजयी वनवासी,लालू बिंद ,रामनगीना पासी, राम अवध बिंद, महेंद्र राम, लालू बिंद ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता रामनगीना पासी एवं संचालन विजयी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 7 अप्रैल से कैम्प का होगा आयोजन
Next: विद्युत चेकिंग अभियान से मचा हड़कम्प

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.