Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बी.एड.प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में सात नकलची धराए

ब्यूरो 07-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220313-WA0007

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की बी एड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में सात नकलची पकड़े गए।

महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष / प्राचार्य प्रो संजीव सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय छ: महाविद्यालयों स्व. चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय कनवा सेवराई, शहजादा मुस्लिम महाविद्यालय बहुअरा, वशिष्ठ महाविद्यालय बघरी, राज किशोर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरुईन, संत राम नारायण राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय बरूईन एवं रेशमी कॉलेज ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन अटरिया के छात्राध्यापकों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से प्रारम्भ हुई।केंद्राध्यक्ष द्वारा बनाई गई आंतरिक उडाका दल टीम ने प्रथम पाली में संत राम नारायण की एक छात्राध्यापिका एवं रेशमी कॉलेज के एक छात्राध्यापक एवं पांच छात्राध्यापिकाओं को अनुचित साधन प्रयोग में पाए जाने पर रस्टीकेट किया गया। प्रो सिंह ने बताया कि शासन एवं विश्वविद्यालय की मंशा के अनुरूप शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय कटिबद्ध है।परीक्षार्थियों को हिदायत दी गई है कि प्रवेश पत्र पेन के अतिरिक्त कोई भी सामग्री परीक्षा कक्ष में न लाएं नकल सामग्री पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा व्यवस्था में डॉ शरद कुमार, डॉ विमला देवी, डॉ मदन गोपाल सिंहा, डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ अरुण कुमार, डॉ संजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आदि मुस्तैद रहे।

परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते केंद्राध्यक्ष डॉ संजीव सिंह व पूर्व प्राचार्य डाँ शरद कुमार

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विद्युत चेकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
Next: संगोष्ठी लोगों को स्वस्थ रहने के बताए गए उपाय

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.