Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बंद था रेलवे क्रॉसिंग और दर्द बढ़ने पर एंबुलेंस में हो गया प्रसव

ब्यूरो 09-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220409-WA0010~2

ग़ाज़ीपुर। 102 एंबुलेंस जो खासकर महिलाओं के लिए चलाई जाती है। जो इन दिनों गर्भवती के लिए वरदान साबित होती जा रही है। ताजा मामला सैदपुर ब्लॉक के कटघरा गांव का है। जहां की आशा शुक्रवार को 102 एंबुलेंस के लिए कॉल किया। उसके कॉल पर पायलट अमित कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश कुमार के द्वारा बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस को पहुंचाया गया। जहां पर गर्भवती को आशा कांति देवी के माध्यम से एंबुलेंस में बैठाया गया और उसे स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर जाया गया।

108/102 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी फरीद ने बताया कि एंबुलेंस जैसे ही गांव से निकलकर सैदपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची और उस वक्त रेलवे क्रॉसिंग बंद था। इस दौरान गर्भवती का दर्द बढ़ गया जिसके बाद एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश कुमार और आशा कांति देवी की मदद से रेलवे क्रॉसिंग के पास ही एंबुलेंस के अंदर सुरक्षित प्रसव कराया गया। उसके पश्चात नवजात शिशु एवं महिला को सैदपुर स्वास्थ केंद्र में एडमिट कराया गया। इस दौरान एंबुलेंस के अंदर सुरक्षित प्रसव कराए जाने पर परिजनों ने ईएमटी व पायलट को काफी धन्यवाद दिया और उनके कार्यों की सराहना की।

बताते चलें कि 102 और 108 एंबुलेंस उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निशुल्क सुविधा आमजन के लिए दी गई है। लगातार अपना कार्य कर रही है और खासकर महिलाओं के लिए यह वरदान साबित होती जा रही है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो पिछले 3 माह में एंबुलेंस के अंदर सैकड़ों प्रसव कराए जा चुके हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिन दहाड़े एक लाख सत्तर हजार रुपये चोरों ने चुराया
Next: सकुशल शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढ़ंग से 98.88 प्रतिशत हुआ मतदान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.