Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लूट की बाइक व तमंचा के साथ चार गिरफ्तार

ब्यूरो 11-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220411-WA0012

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गंगा सेतु तिराहे के पास से रविवार की शाम करीब 7:45 बजे लूट का सामान सहित तमंचा के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन नाबालिग है।

कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गंगा पुल तिरोह के पास से मुखबीर की सूचना पर चार अभियुक्त चंचल यादव निवासी मुहम्मदपुर थाना करण्डा‚ गोलू उर्फ अजय यादव‚ अंकित यादव निवासीगण मलपुरवा थाना करण्डा व अभिषेक यादव निवासी बैयपुर थाना करण्डा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से लूट की एक अदद बुलेट मोटर साइकिल UP61AP4960 व अपराध मे कारित मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर वाहन संख्या UP61 AV 3651व एक अदद तमन्चा 315 बोर नाजायज व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद किया गया है। इन अभियुक्तों में बाल अपचारी अभिषेक यादव‚ अंकित यादव‚ गोलू उर्फ अजय यादव है। इन अभियुक्तों के विरूद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज है। बताया कि ये आपराधिक प्रवृत्ति के है और इनके विरूद्ध कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। इन अभियुक्तों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाले टीम में कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय‚ उ0नि0 नन्दलाल कुशवाहा‚ उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह‚ हे0का0 बालेन्द्र शर्मा‚ का0 क्रान्ति सिंह पटेल‚ का0 सुभाष यादव‚ का0 प्रवीण चौहान‚ रि0आ0 प्रकाश आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपहरण कर फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Next: फरियादी को कोतवाली में फरियाद लगाना पड़ा महंगा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.