Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक ने किया नहरों का स्थलीय निरीक्षण, दिये निर्देश

ब्यूरो 12-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220412-WA0024

जमानियाँ(गाजीपुर)। नहर व माइनरों की साफ-सफाई व सिचाई हेतु पानी टेल गुल तक पहुँचाने के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मुख्य रजवाहा, पोषक रजवाहा व माइनरो का स्थलीय निरीक्षण किया तथा
सिचाई विभाग के अधिकारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने फुल्ली, दरौली, महम्मदपुर, शेरपुर, बरुईन, सेन्दुरा, उसिया, नईबजार, देवैथा, महली,
गायघाट, रायपर, दाउदपुर, करमहरी सहित 46 माइनर व दिलदारनगर रजवाहा तथा मुख्य नहर में मौजूद शिल्ट व क्षतिग्रस्त पटरी को देख सिचाई विभाग के मौके पर मौजूद एसडीओ फुलचन्द्र मौर्या व जेई लाल बहादुर राम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि नहरों व माइनरों में मौजूद शिल्ट व कटान की वजह से टेल गुल तक पानी नहीं पहुँच रहा है जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर पुल-पुलिया व सर्पोटिंग वाल की आवश्यकता है जिससे नहर का कटान रूक सके तथा किसान अपने खेतो पर पानी आसानी से पहुँचा सके। विगत पाँच वर्षों तक नहरों का काम न होने के कारण क्षेत्रीय किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सपा सरकार द्वारा प्रस्तावित कार्य भी आज तक पूरा नही हो पाया। सभी प्रस्तावित कार्यो को पूरा कराकर नहरों की स्थिति को ठीक कराया जायेगा ताकि किसानों की आय मजबूत हो सके। उक्त मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, पूर्व प्रधान विवेक राय, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुशवाहा, पूर्व प्रधान असलम खाँ, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह, सद्दाम खाँ, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीष यादव, मोनू कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परम्परागत कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चाक का होगा वितरण
Next: नाजायज तमंचा,कारतूस व नगदी सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.