Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाजायज तमंचा,कारतूस व नगदी सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 15-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220415-WA0009~2

गाजीपुर। भुड़कुड़ा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे चौजा पुल के पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व ठगी करके लिए गये मोबाइल मय 4700 रूपये के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के दृष्टिकोण से चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा के  नेतृत्व में 15.04.2022 को सुबह करीब 06.30 बजे एक व्यक्ति जिसका नाम मुकेश विश्वकर्मा पुत्र रवीन्द्र विश्वकर्मा निवासी गोदसैया थाना दुल्लहपुर को चौजा पुल के पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व ठगी करके लिए गये मोबाइल मय 4700 रूपये के साथ उ0नि0 रामाश्रय यादव मय हमराहीयान प्रशिक्षु उ0नि0 सलाहूद्दीन, हे0का0 महेन्द्र यादव, हे0मु0 श्रवण कुमार, चालक सुदीप पटेल के द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अनजान व्यक्ति ने 11.04.2022 को मोबाइल न0 7068305551 से मो0 न0 9623929743 पर धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जयकरन राम निवासी ग्राम कटौली थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर से बात कर बताया कि तुम्हारा कालोनी का काम पुरा हो गया है। मै जखनिया ब्लाक का कर्मचारी बोल रहा हूँ। जल्दी से (30,0000)  तीस हजार रुपये की व्यवस्था करके तुम मेरे पास ब्लाक पर आ जाओं। इस पर विश्वास करके धर्मेन्द्र कुमार जो पहले से कालोनी लिए फार्म भरा हुआ था, ब्लाक पर गया तो एक व्यक्ति उससे मिला और उससे तीस हजार रुपया लिया और बताया कि तुम्हारे मोबाईल पर एक ओ0टी0पी0 आयेगा, मोबाइल भी तुम मुझे दे दो और एक पेपर खरीद लाओं। सीधा साधा धर्मेन्द्र कुमार उसकी बातो में आकर तीस हजार रुपया व मोबाईल देकर पेपर लेने चला गया। जब पेपर लेकर आया तो वह व्यक्ति फरार हो चुका था। दो दिन के खोज बीन के बाद 13.04.2022 को थाने पर धर्मेन्द्र कुमार आकर सूचना दिया। जिसका तत्काल अभियोग पंजीकृत करके पतारसी सुरागरसी में पुलिस लग गयी। जरिये मुखबिर की सूचना पर चौजा पुल के पास वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछने पर मुकेश विश्वकर्मा पुत्र रवीन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम गोदसैया थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर बताया। जिसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 4700 रूपये नगद , घटना में प्रयुक्त अभियुक्त का मोबाईल व वादी का मोबाईल और 01 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर  के साथ बरामद किया गया। दोनो मोबाइलों में उपरोक्त नम्बरों 7068305551, 9623929743 के सिम एक्टीवेट मिले। पूछने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुये बताया कि 30000 रूपयों में से 4700 रूपये बचे थे और दोनो मोबाइल घटना वाले ही है। मै अपनी सुरक्षा के लिए नाजायज तमंचा कारतूस अपने पास रखता हूँ। अभियुक्त मुकेश उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। यह भी बताया कि वर्ष 2018 में सीआईडी बनकर बिरनो थाना क्षेत्र में इसी प्रकार धोखा ध़ड़ी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना बिरनो पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया था।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक ने किया नहरों का स्थलीय निरीक्षण, दिये निर्देश
Next: गले से चैन चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.