Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिवक्ताओं ने समस्त न्यायालयओं से न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय

ब्यूरो 16-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां(गाजीपुर)। बार एसोसिएशन सभागार में 13 अप्रैल को अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अन्य समस्या पर विचार विमर्श किया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे बार के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि यह तहसील पुरानी तहसील में से एक है। इस तहसील परिसर में पेयजल की व्यवस्था‚ आदेश हेतु सुरक्षित पत्रावलियों में समय से आदेश पारित करने‚ उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित पत्रावलियों के साथ साथ अन्य पत्रावलियों की भी सुनवाई नियत तिथि पर की जानी जाएग। उन्होंने प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा अवैध धन उगाही एवं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाने की मांग की। अभिलेख कक्ष में मुआइना हेतु कर्मचारी की नियुक्ति कराई जाए तथा मुआइना हेतु समय निर्धारित किया जाए ताकि परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि धारा 32 ⁄ 38 की लंबित पत्रावली की रिपोर्ट एवं निस्तारण की समय सीमा निश्चित की जाए। उपजिलाधिकारी न्यायालय में सुनवाई के दौरान पत्रावली में आर्डर शीट न लिखे जाने पर आपत्ति जताई। कहा कि आर्डर शीट न भरे जाने से विवाद की स्थिति बनी रहती है। ऐसी स्थिति में पीठासीन अधिकारी द्वारा सुनवाई के समय आर्डर शीट लिखा जाने आदि से संबंधित करीब 10 मांग पत्र 6 अप्रैल को उपजिलाधिकारी को दिया गया तथा मांग पत्र में यह भी कहा गया कि यदि मांगों का 07 दिनों के अंदर समुचित समाधान नहीं हुआ तो बाध्य होकर बार संघ 13 अप्रैल को बैठक कर अगली रणनीति पर विचार विमश किया जाएगा। मांग पत्र का समाधान न होने के कारण 13 अप्रैल को बैठक कर समस्त अधिवक्तागणों ने निर्णय लिया कि जब तक सभी मांग पूरी नही हो जाती तब तक समस्त न्यायालयओं से न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस अवसर पर उदय सिंह‚ राजवंश सिंह‚ रामजी राय‚ कमलकांत राय‚ पंकज तिवारी‚ इमरान‚ अशोक गुप्ता‚ फैशल होदा‚ संजय दूबे‚ काशीनाथ राय‚ ज्ञानसागर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
Next: हाईटेन्सन तार टुटने के कारण खलिहान में लगा आग

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.