Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के 4 ब्लाकों में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला

ब्यूरो 18-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220418-WA0010

ग़ाज़ीपुर। 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक जनपद के सभी ब्लॉकों में लगने वाले स्वास्थ्य मेले का आगाज सोमवार को जनपद के 4 ब्लाकों में किया गया। जिसमें मोहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ,देवकली ब्लाक पर जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह ,मनिहारी ब्लॉक पर योगेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के द्वारा कार्यक्रम का शभारंभ किया गया इस दौरान सभी ब्लाकों पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा गर्भवती की गोद भराई और 5 साल से कम उम्र के बच्चों का अन्नप्राशन कराने का भी कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के लिए सभी ब्लाकों के लिए नोडल अधिकारी भी लगाए गए थे जिसमें सैदपुर डॉ एसडी वर्मा, देवकली डॉ मनोज सिंह, मोहम्दाबाद डॉ उमेश कुमार और मनिहारी डॉ के के वर्मा रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय के द्वारा किया गया। जिसमे स्थानीय गणमान्य की भी भारी संख्या में उपस्थिति रही। सांसद के द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र मे हर सम्भव मदद कि बात कही गई।

चिकित्सा अधीक्षक मोहमदाबाद डॉ आशीष राय ने बताया कि मेले मे सभी विभागों द्वारा अपने अपने काउंटर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुऐ जनजागरूकता किया गया। जिसमे बच्चों द्वारा मेले मे घुम कर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। मेले मे आयुष्मान कार्ड के लाभ बताए गए और कार्ड भी बनाया गया। टेलिमेडिसिन के लाभ एवं ग्रामीण में इसकी उपयोगिता एवं किस तरह इसका लाभ हम ले सकते है कि बारे में बताया गया।

स्वास्थ्य मेले में कोविड वैकसीनेशन, कोविड जाँच, 0 से 2 वर्ष के बच्चों का वैकसीनेशन, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन का कार्य भी सांसद द्वारा किया, होम्योपैथी, आयुष्य, योग, युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा खेलकूद सामग्रियों का वितरण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, महिला कल्याण विभाग, राष्ट्रीय अंधाता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टी बी हारेगा, देश जितेगा, एच आई वी / एड्स, राजकीय आयुर्वेदिक विभाग, राजकीय होम्योपैथीक चिकितसालय इतयादि विभागों का स्टाल के माध्यम से औषधियों का वितरण एवं परामर्श दिया गया।

सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मेले का उद्घाटन करने के पश्चात आम जनमानस को मेले से लाभ उठाने की बात कही। क्योंकि बहुत सारे लोग निजी अस्पताल में जाकर इलाज करा पाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह मेला मील का पत्थर साबित होगा। वही मनिहारी ब्लॉक पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने किया। बताया कि यह मेला मुख्यमंत्री के अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में है। जिससे हर व्यक्ति को लाभ मिलना है। इसके साथ ही अन्य विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाल से भी सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का आमजन तक पहुंचेगा।

मोहम्दाबाद अधीक्षक डा0 आशीष राय के द्वारा सभी का स्वागत व संचालन ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार ने किया। मेले मे डा0 नीरज कुमारी, डा तौसीफ, डा सेतु जयसवाल, डा पी पी वर्मा, डा आशुतोष कुमार, अवधेश राय, गोपालचंद्र, नेहा राय, अंशु राय, मकसुद अंसारी, इमरान, चंदन, अजय, सी डी पी ओ शायरा परवीन इत्यादि उपस्थिति रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एंबुलेंस के अंदर हुआ सुरक्षित प्रसव
Next: अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन 21 अप्रैल को

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.