Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ठाकुर विनय कुमार सिंह”बिट्टू” प्रदेश सचिव नियुक्त

ब्यूरो 18-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20220418_123409

गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अवनीश सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुँवर दुर्गेश प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र प्रताप सिंह के टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए जमानियाँ तहसील क्षेत्र के बरूइन ग्राम निवासी ठाकुर विनय कुमार सिंह ” बिट्टू ” को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

मनोनयन पत्र रविवार को देते हुए राष्ट्रीय व प्रांतीय संगठन ने ठाकुर विनय कुमार सिंह “बिट्टू” पर विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश सचिव बनने से संगठन मजबूत होगा तथा प्रचार-प्रसार को बल मिलेगा।
प्रदेश सचिव की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई और विनय कुमार सिंह “बिट्टू” को बधाई देने वालों की तांता लग गया। प्रदेश सचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि यथाशीघ्र प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को जमानियां में आमन्त्रित कर युवाओं का एक विशाल कार्यक्रम कर अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान की शुरूआत की जायेगी। प्रदेश सचिव बताए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अवनीश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुँवर दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर भूपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश संरक्षक नीलू सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए गाजीपुर जनपद, तहसील व ब्लॉक इकाइयों को साथ लेकर आगे बढ़ने व सभी के सम्मान का पूर्णतया ध्यान रखते हुए क्षत्रियों मान-सम्मान के साथ-साथ हर समाज के लोगों के मर्यादा की रक्षा कर सर्वांगीण विकास की बात पर जोर दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हाईटेन्सन तार टुटने के कारण खलिहान में लगा आग
Next: एंबुलेंस के अंदर हुआ सुरक्षित प्रसव

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.