Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ने मरीज का ईलाज करते हुए पहुंचाया ट्रामा सेंटर वाराणसी

ब्यूरो 19-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

ग़ाज़ीपुर। 108 एंबुलेंस लगातार लोगों को जीवन देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार की देर रात सैदपुर तहसील के नैसारा गांव के पास मैजिक से एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था। जिसे आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाकर एडमिट कराया। उसके पश्चात उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ब्लीडिंग होने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ने 108 लखनऊ सेंटर के डॉक्टर की एडवाइज पर उसका इलाज करते हुए सुरक्षित ट्रामा सेंटर तक पहुंचाया।

सैदपुर ब्लॉक के 108 एंबुलेंस के इंचार्ज मोहम्मद फरीद ने बताया कि सोमवार को रात लगभग 9:30 बजे नैसारा गांव के पास अरुण कुमार पुत्र रविंद्र नाथ का एक्सीडेंट हो गया था। जिसे आसपास के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में एडमिट कराया। लेकिन डॉक्टरों ने स्थिति को क्रिटिकल देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया। जिसके बाद पायलट अभिषेक यादव ने 15 मिनट के अंदर एम्बुलेंस लेकर पहुंचा और वाराणसी की तरफ मरीज को लेकर चल दिया। इस दौरान रास्ते में ही मरीज को मेजर ब्लडिंग होने लगी ,तो एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सोनू कुमार विश्वकर्मा द्वारा 108 लखनऊ सेंटर के डॉक्टर के एडवाइज पर इलाज करते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर सुरक्षित पहुंचाकर उन्हें वहां पर भर्ती कराया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेले में 622 लोगों ने उठाया स्वास्थ लाभ
Next: सीएचओ को वितरित किया गया लैपटॉप

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.