Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए अभिभावको को किया प्रेरित

ब्यूरो 21-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220421-WA0003

जमानियाँ(गाजीपुर)। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में स्कूल चलो अभियान एवं जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन बाजार स्थित कांशीराम आवास के पास किया गया। जिसमें अभिभावकों को जागरूक कर अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव अपनी टीम के साथ बच्चों को स्कूल भेजने का संकल्प दिलाते हुए अभियान में घर घर जाकर दस्तक दी और पूछताछ की कि कोई बच्चा ऐसा तो नहीं जो स्कूल जाने से वंचित रह गया हो। हर उस बच्चे को स्कूल ले जाने सहित स्कूल में उसका रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसे यूनिफॉर्म, निशुल्क किताबें, बैग,जूता, स्वेटर और मध्याह्न भोजन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने बात कही और अभिभावकों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 29 नवीन नामांकन किया गया है और गांव गांव में मुसहर बस्ती‚ मलिन बस्ती आदि गरीब इलाकों में कैंप लगा कर अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। इस अवसर पर एआरपी बृजेश कुमार त्रिपाठी‚ विनीत कुमार सिंह‚ सुनील कुमार सिंह‚ अभय कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे। स्टेशन बाजार के मुसहर बस्ती में भी नामांकन मेल लगाया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परिवार नियोजन के संसाधनों के बारे में दी गई जानकारी
Next: महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर डाला गया प्रकाश

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.