Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु हुई बैठक

ब्यूरो 21-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर व वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में दिनांक 14.05.2022 को किया जाएगा।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन में आज माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के अनुमोदन आदेश दिनांक 16.04.2022 के अनुपालन में एक आवश्यक बैठक माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, गाजीपुर के विश्राम कक्ष में अपराह्न 01ः30 बजे आयोजित की गयी। जिसमें सुश्री कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर उपस्थित हुई। बैठक में दिनांक 14.05.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर अधिनियम वाद/मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों को निस्तारण के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
जनपद न्यायालय, गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में सायं 04ः30 बजे एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें श्री विष्णु चन्द्र वैश्य, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो/नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर, श्री रामजी तहसीलदार सेवराई, श्री राजेश प्रसाद उपजिलाधिकारी सेवराई, श्रीमती नीलम उपाध्याय तहसीलदार सैदपुर आशुतोष कुमार उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद, रामसिंह ए0आर0टी0ओ0 गाजीपुर आ0डी0 चौरसिया अपर पुलिस अधीक्षक एवं एस0एल0 श्रीवास्तव मुख्य राजस्व अधिकारी, गाजीपुर उपस्थित हुए। बैठक में दिनांक 14.05.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय वाद, वी0पी0एल0 राशन कार्ड/आय प्रमाण-पत्र आदि प्रकरण व अन्य उपयुक्त वाद/प्रकरण को निस्तरण के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति योजना हेतु सूचना
Next: 35 वर्षीय अज्ञात युवक का मिला शव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.