Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए-डीएम

ब्यूरो 23-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220423-WA0024

गाजीपुर। वर्तमान में पवित्र रमजान, ईद एवं 03.05.2022 को अक्षयतृतीया का त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्णढंग से सम्पन्न कराने तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थित में विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, पुजारियों, मुतवल्लियों एव धर्मगुरुओं के साथ शान्ति समिति की बैठक सदर कोलवाली परिसर में सम्पन्न हुआ।

जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में शांति एवं अमन चौन गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए त्योहारों को मनाया जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी उच्चतम न्यायालय के जो निर्देश लाउडस्पीकर के संबंध में दिए गए हैं उनका पालन करना होगा। कहा की लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस या शोभा यात्रा नही निकाले जाएंगे। उन्होंने सभी से स्पष्ट रूप से कहा कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज एक निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए। कहा की जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग नहीं कर सकता है और ना ही कोई ऐसी भड़काऊ भाषण देगा जिससे किसी संप्रदाय के व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सके। जिलाधिकारी ने जनपद में त्यौहारो को मद्देनजर साफ-साफाई, प्रकाश, विद्युत, पानी की व्यवस्था, जर्जर सड़क को मरम्मत कराने का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है इसकी स्वच्छ एवं साफ सुधरी छवि को बरकरार रखने के साथ ही राष्ट्र के विकास में सहयोग करें। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आपस में संवाद करने को कहा। उन्होंने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपना त्योहार मनाने की स्वतंत्रता है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन उसकी आवाज उस परिसर से बाहर ना आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि नए स्थानों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी साथ ही नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी एवं माहौल खराब करने वालों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का किसी को भी अधिकार नहीं हैं। भाईचारा, कौमी एकता, गंगा जमुनी तहजीब के लिए हमारा जनपद जाना जाता है इसको बरकरार रखा जाए कानून व्यवस्था बिगड़नी नहीं चाहिए यह आपके सहयोग के बगैर संभव नहीं है। आप समाज के जिम्मेदार व्यक्ति हैं छोटे से छोटे मामलों को आपस में भी निपटारा करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों एवं धार्मिक गुरुओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए और जिला प्रशासन का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की वचन दिया। कहा कि हमारी तरफ से जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा और हम लोग आपस में सामंजस्य प्रेम सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएंगे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अपने अपने क्षेत्र में नहीं होने देंगे। इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्र क्षेत्राधिकारी ग्रामीण एवं शहरी, एस.डी.ओ विद्युत, ई0ओ0 नगर पालिका विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरु एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम की अध्यक्षता में हुई गोबर धन सेल की बैठक
Next: गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराकर स्वास्थ्य मेले का हुआ समापन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.