Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आगलगी में दो महिला सहित सात भैंस झुलसी

संवाददाता 24-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220424-WA0005

नगसर(गाजीपुर)। क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय में शनिवार की देर शाम को अचानक घर मे आग लगने से 7 भैंस समेत दो लोगो का गृहस्थी का सब समान जल कर खाक हो गया और जानवरों को बचाने के चक्कर में घर की दो महिलाएं भी बुरी तरह से जल गई।

ग्रामीणों के अनुसार शाम को जब अपने काम से घर से बाहर निकले तो अचानक आग तेज हो चुकी थी लोगों को मदद की गुहार लगाते हुए घर की दो महिलाएं उषा पत्नी बसन्त और चिंता देवी पत्नी रामअवध पालतू जानवरों को बचाने के लिए जान पर खेलकर आग में कूद पड़ी और बंधी हुई भैसों के रस्सी को काट कर बाहर निकाल दिया तबतक तीन परिवार के सात भैंस एक बछिया समेत राम अवध और बसन्त का घर गृहस्थी का समान भी जलकर खाक हो गया ।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी। इसकी जानकारी होते ही ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विवेक राय ने मौके पर जाकर पीड़ितों की यथासंभव मदद की और फोन से अधिकारियों को जानकारी दी सूचना मिलते ही पशु डॉ0 शशिभूषण मौके पर पहुंचकर जले हुए पशुओं का उचित इलाज किया ।जिसपर सेवराई तहसीलदार रामजी, लेखपाल झेंगुरि राम मौके पर पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली व यथासंभव उचित सरकारी सहयोग दिलवाने के आश्वासन दिया।
ग्रामीणों के सहयोग से पंकज राय व अजय यादव ने घर की जली औरतों को लेकर ग़ाज़ीपुर अस्पताल ले गए जँहा डॉ0 ने हालत स्थिर बताया।
सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी मौके पर पहुँचकर हालात की जानकारी ली और पीड़ितों को यथासंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

वही नगसर थाना क्षेत्र के खड़वल, भिटुकुआ, बभनवलिया के सिवान में आग लगने से दर्जनों किसानों का कई बीघा गेहू का फसल जल गया। बताने के अनुसार भिटुकुआ के हरिशंकर यादव और खड़वल के ललन राजभर व जवाहिर राजभर का कई बीघे का सैकड़ो बोझ गेंहू जलकर राख हो गया जिससे मजदूरी करने वाले इन परिवारों को भोजन की भी समस्या हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और किसी तरह दर्जनों लोगों के गेंहू का बोझ बच सका।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्राह्मण जन सेवा मंच के कोर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
Next: रुद्र महायज्ञ के पश्चयात अक्षय तृतीया पर पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा होगी स्थापित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.