Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आगलगी में सात रिहायसी झोपड़ी सहित एक दर्जन पशु जल कर खाक

ब्यूरो 25-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवढ़ी ग्राम सभा के धीनपुरा गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें एक दर्जन पशु जल कर मर गये व दस पशु झुलसे तथा घर गृहस्थी का पूरा सामान जल कर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से लगी आग तीब्र गति से चल रहा पछुआ हवा के कारण राजेंद्र यादव, सहोदर, दामोदर यादव, रमेश तिवारी, शिवमुनी, जितेन्द्र की सात रिहायशी झोपड़ी को आगोश में ले लिया। आग की उठती लपटों को देख ग्रामीण आग पर काबू पाने की जी तोड़ परिश्रम किये लेकिन घर गृहस्थी का सामान व झोपड़ी में बंधे 12 पशुओं को बचाने में नाकाम रहे जबकि दो पशु गम्भीर रूप से झुलस गये तथा आठ पशु आंशिक रुप से झुलस गये। अगलगी की इस घटना से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। जिसमें राजेन्द्र यादव का एक भैंस झुलस गई तथा एक बकरी मर गई वही सहोदर यादव का एक भैंस व पडिया, रामानन्द का एक भैंस व पड़िया, दामोदर यादव का एक भैंस दो बछिया व चार बकरी मर गई। ज्ञात हो कि राजेंद्र यादव की पुत्री की शादी 11 मई को होने वाली थी लेकिन आग लगने से झोपड़ी में रखा विवाह का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटो को उठता देख ग्रामीणों मौके पर पहुंच गये और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पशु पालन विभाग के चिकित्सक डा. संतोष कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचकर झुलसे दस पशुओं का इलाज किया तथा 12 मृतक पशुओं का पीएम किया। वही तहसील से मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल भरत यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर अगलगी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील में सौंपी। इस संबंध में तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से रिपोर्ट का आकलन कर हर संभव मद्द मुहैया कराया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हेड कांस्टेबल का सड़क हादसे में हुई मौत
Next: किसान मेला में सम्मानित हुए विशिष्ट खेती करने वाले प्रोग्रेसिव किसान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.