Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया किसान मेला का उद्घाटन

ब्यूरो 26-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220426-WA0010

गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन 26 अप्रैल, 2022 को कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर के परिसर में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान के अन्तर्गत किसान मेला का आयोजन भी केन्द्र के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अजीत कुमार सिंह अपर महाधिवक्ता, उ0प्र0 सरकार एवं चेयरमैन के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अजीत कुमार सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा आसान एवं सरल तरीकों को प्रदान कराया गया। किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत छोटे और मध्यम किसानों, महिला किसानों और एफपीओ के माध्यम से विशेषकर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।
किसान मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि किसान बन्धु किसान मेला में प्रदर्शित विभिन्न विभागों के स्टॉल पर लगे बीज, नवीन कृषि यंत्रों, उपलब्ध नवीन कृषि तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि प्राकृतिक खेती का मुख्य आधार देशी गाय है। प्राकृतिक खेती कृषि की प्राचीन पद्धति है। यह भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखती है। प्राकृतिक खेती में रासायनिक कीटनाशक का उपयोग नहीं होता, इससे खेती में जो भी तत्व प्रकृति में पाए जाते हैं उन्हीं को खेती में कीटनाशक के रूप में कार्य में लाया जाता है। यतीन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक, डॉ0 मृत्युंजय सिंह जिला कृषि अधिकारी, डॉ0 एस0के0 दूबे जिला उद्यान अधिकारी, डॉ0 शिवकुमार रावत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी डॉ0 राहुल, आरसेट्टी यूनियन बैंक के प्रभारी डॉ0 वी0के0 शर्मा इत्यादि ने प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को बताया। सीनियर साइंटिस्ट एण्ड हेड/प्रभारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ0 ओमकार सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने का तरीका तथा उसके लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर केन्द्र के डॉ0 बालेश्वर सिंह, डॉ0 डी0के0 सिंह, डॉ0 एस0 के0 सिंह, आशीष कुमार वाजपेयी, डॉ0 पी0 के0 सिंह, सुनील कुमार, कपिलदेव शर्मा, मनोरमा इत्यादि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा ऑनलाईन उद्बोधन के माध्यम से लगभग 405 किसानों ने जुड़कर लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार ने बताया कि भारत सरकार का लक्ष्य प्राकृतिक कृषि का लक्ष्य वर्ष 2025 तक 3.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तार करना है। इस अवसर पर यह भी बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर के प्रक्षेत्र पर प्राकृतिक खेती पर प्रदर्शन लगाया गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ओमकार सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खाद्य तथा रसद विभाग ने दिया निर्देश
Next: करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.