Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गर्मी के इस मौसम में लू लगने पर क्या करें और क्या ना करें

ब्यूरो 26-04-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

ग़ाज़ीपुर। अप्रैल माह में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ी रही है। आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ सकती हैं। गर्मी बढ़ने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अभी ‘लू’ चलने की आशंका है, इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में इस लू से बचने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी लगातार उपाय बताए जा रहे हैं इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने लू के इस मौसम में क्या करें और क्या ना करें के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लू के दौरान हम कैसे अपने आप को सुरक्षित रखते हुऐ जनमानस को जागरूक करे। कडी धुप मे अनावश्यक बाहर न निकले,धुप मे ढ़ीले एवं हल्के रंगीन सुती कपडो पहने, पौष्टिक आहारो का सेवन करे तथा पेय पदार्थ अवश्य साथ मे रख कर बाहर निकले। हल्के भोजन ले इसमे कच्ची प्याज, सतु एवं दही को जरूर शामिल करे, शुद्व पानी,बेल का शरबत,छाछ,नीबू पानी, आम का पन्ना, नारियल पानी का सेवन करते रहे, मौसमी फल जैसे तरबूज, ककडी, संतरा का अधिक सेवन करे बच्चों को धुप मे खडे वाहन मे अकेले न छोडे। कडी धुप मे अत्यधिक शारिरिक श्रम से बचे या अंतराल पर करे। इसी के साथ साथ लू लगने पर बचाव पर छाव मे पंखो कुलर के सामने लेट जाए, शरीर का तापमान कम करने के लिऐ शरीर गर्दन, सिर एवं पेट पर ठंडे पानी से गीला किया हुआ कपडा रखे। व्यक्ति को ओ आर एस , छाछ, शरबत पिलाते रहे। यदि आराम न मिल रहा हो तो तत्काल नजदीक सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाऐ। डा0 आशीष राय ने बताया की किसी व्यक्ति को ऐसी दिक्कतों मे नेशनल एंबुलेंस सेवा 108 का तत्काल प्रयोग करते हुऐ वयक्ति को चिकित्सालय तक पहुंचाएं जहां उसका प्रॉपर इलाज हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावको को किया गया जागरूक
Next: अपर निदेशक स्वास्थ्य ने किया औचक निरीक्षण महिला अस्पताल में मिली खामियां

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.