Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने जनपद में सड़को की खराब स्थिति पर व्यक्त की नाराजगी

ब्यूरो 06-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220506-WA0018~2

गाजीपुर 06 मई, 2022 (सू.वि)। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राईफल क्लब सभागार में 37 बिन्दु, क्रिटिकल गैप्स/विकास कार्याे की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सा, समाज कल्याण, दिव्यांग, प्रोबेशन, कृषि, जल निगम, बेसिक शिक्षा, गन्ना, विद्युत, सहकारिता, आर0ई0एस0, बाल विकास, सिचाई, लोक निर्माण विभाग, आदि विभागो द्वारा करायी जा रही शासन की योजनाओ के विभिन्न कार्याे की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में सड़को की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 को जनपद की खराब एवं जर्जर स्थिति वाली सड़को को तत्काल ठीक कराया जाय। 310 नहरो की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि टेल तक पानी पहुचायी जाय तथा नहरो की सफाई भी करायी जाय, इसमें शिकायत आने पर कठोर कार्यवाही की जाय। कि किसी भी कृषकों को पानी की समस्या उत्पन्न न हो। जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिया किया जितने भी हैण्डपम्प खराब एवं रिबोर हैण्डपम्प कराना है उसे तत्काल ठीक करायी जाये तथा जनपद के 1238 ग्रामो में बनाये जाने वाले सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण की जानकारी ली तथा शेष बचे भवनो एवं शौचालयों का 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (प्रोबेशन)को कन्या सुमंगला प्रगति बढ़ायी जाय। बैठक में उन्होने उपस्थित अधिकारियों से विभागवार आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की तथा शिकायत पत्रो/डिफाल्टर हुए शिकायत पत्रो को तत्काल निस्तारण कराने निर्देश दिया, तथा कहा कि इसमे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे उन्होने निर्देश दिया कि विभागो द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ प्रत्येक दशा मे पात्रो, ंकिसानो/आमजनमानस को उपलब्ध कराया जाय तथा योजनाओ का प्रचार-प्रसार कराते हुए उसकी जानकारी दी जाये। उन्होने सभी विभागो को निर्देशित किया है कि अपनी अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सूचना विभाग को प्रतिदिन प्रेसनोट बनाकर भेजा जाय एवं योजआनों का लेंख बनाकर सूचना विभाग कार्यालय के ई-मेल आईडी[email protected] एवं वाह्टसप नम्बर-9453005436 पर हार्ड कापी एवं साफ्ट कापी समय 02ः00 बजे तक प्रस्तुत किया जाय जिससे की सरकार की योजनाओं का सत प्रतिशत हर व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास, परियोजना निदेशक अधिकारी के साथ सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्षय रोग के खात्मे को लेकर हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण
Next: 5 वर्ष पूर्व से स्थापित उद्यमियों की इकाई होगी पुरस्कृत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260318-WA0070(1)

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0069

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व चना बरामद

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0068

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0058

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रोजा इफ्तार: भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल

ब्यूरो 18-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.