Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भ्रष्टाचार के भेट चढ़े सभी सड़को की कराई जायेगी उच्च स्तरीय जॉच-मन्नू सिंह

ब्यूरो 06-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220506-WA0013~2

जमानियाँ(गाजीपुर)। विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्मित खडैचा-रामनरायनपुर-रोहुणा सम्पर्क मार्ग का शुक्रवार को विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा मानक के अनुरूप कार्य न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा में पिछले पॉच साल में विकास कार्य के नाम पर जमकर लूट खसोट हुआ है तथा इसे लूट का चारागाह बना दिया गया था। विकास कार्य का मात्र दिखावा कराकर जनता को भरपूर छला गया। काम न के बराबर हुआ और जो भी कुछ काम हुआ वह भ्रष्टाचार की बलबेदी पर चढ़ा दिया गया। विधानसभा की अधिक्तर नवनिर्मित सड़के गड्डों में तब्दील चुकी है तथा आमजन मानस भ्रष्टाचार की इस त्रासदी को झेल-झेल कर परेशान चुकी है। विधानसभा चुनाव के बाद ब्यवस्थाए बदली और ओमप्रकाश सिंह को जनता ने कलम में ताकत दी। पिछले कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर खराब सड़को की जानकारी विधायक ओमप्रकाश सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर सभी खराब सड़को व नवनिर्मित खराब सड़कों की सूची तैयार कर ली गई है। आगे श्री सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार की भेट चढ़े सभी नवनिर्मित सड़को पर स्टीमेट के अनुरूप गिट्टी, मोरम, भस्सी व सीमेन्ट नही लगाया गया है तथा न ही पानी गिराकर बेहतर कुटाई की गई। सड़क में मानक के अनुरुप अलकतरा की भी कमी दिखाई दे रही है। इन सभी खराब सड़को की शासन द्वारा कमेटी गठित कराकर उच्च स्तरीय जांच कराई जायेगी। इस मुद्दे को विधान सभा के पटल पर रखा जायेगा तथा टी.ए.सी. जॉच कराई जायेगी और जॉच में जो भी दोषी पाये जायेगे उनके उपर एफआईआर दर्ज करवाकर रिकवरी कराई जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आम का भारत की संस्कृति से गहरा संबंध
Next: शेरपुर गांव के सिवान में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,दो हत्यारोपियों गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260318-WA0070(1)

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0069

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व चना बरामद

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0068

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-03-2026
IMG-20260318-WA0058

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में रोजा इफ्तार: भाईचारे, एकता और सौहार्द की मिसाल

ब्यूरो 18-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.