Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पंजीकृत कामगारों को भरण-पोषण भत्ता जारी

ब्यूरो 07-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर 07 मई, 2022 (सू.वि)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गाजीपुर पंचेष्वरी द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक द्वारा भरण पोशण भत्ता नहीं मिलने के संबंध में मुख्यमंत्री/आनलाइन पोर्टल पर शिकायत की जा रही है।

जबकि सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर 09 जून, 2021 से 24 अगस्त, 2021 तक पंजीकृत कामगारों तथा ई-श्रम पोर्टल पर 24 अगस्त, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक पंजीकृत कामगारों को भरण-पोषण भत्ता जारी हो चुका है। साथ ही दिनांक 01 नवंबर, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक पंजीकृत कामगारों का डाटा भारत सरकार से बोर्ड कार्यालय, लखनऊ को प्राप्त हो गया है, कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। ई-श्रम पोर्टल पर दिनांक 31.12.2021 तक पंजीकृत ऐसी सभी असंगठित कामगार, जिन्हें ‘‘किसान सम्मान निधि’’ का लाभ नहीं मिलता है अथवा जिनका ‘‘पी0एफ0’’ ‘‘इ0एस0आई’’ नहीं कटता है तथा जिनका आधार बैंक खाता से लिंक है, ऐसे सभी पंजीकृत कामगारों को भरण पोशण भत्ता प्रदान किया जाना है।
भरण पोशण भत्ता प्राप्त होने के संबंध मे सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल https://www.upssb.in पर जाकर भरण पोशण भत्ता पर क्लिक कर अथवा https://www.upssb.in/en/EsharmData.aspx पर श्रमिक द्वारा अपने ई-श्रम कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर को दर्ज कर विवरण प्राप्त किया जा सकता है। भरण पोशण भत्ता के संबंध में समस्त कार्यवाही बोर्ड कार्यालय, लखनऊ स्तर से संपादित की जा रही है। अतः किसी प्रकार के शिकायत की आवष्यकता नहीं है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विद्यार्थियो को टैबलेट व स्मार्ट फोन का हुआ वितरित
Next: छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय-सारिणी शासन द्वारा निर्गत

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.