Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 965 प्रार्थना पत्र में मात्र 37 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 07-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220507-WA0014

गाजीपुर 07 मई 2022 (सू.वि)। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 230 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 965 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 37 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।

तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 157 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 82 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 140 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 116 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 161 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर, परियोजना निदेशक, डी.एफ.ओ., उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बसों का परिचालन नियमित करवाने के लिए परिवहन मंत्री को सौपा ज्ञापन
Next: विद्यार्थियो को टैबलेट व स्मार्ट फोन का हुआ वितरित

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.