Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की गैर मौजूदगी से आक्रोशित हुए युवक

ब्यूरो 10-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220510-WA0010

जमानियां(गाजीपुर)। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार की देर रात सडक हादसे में घायल युवकों को लेकर कुछ लोग पहुंचे। जहां डॉक्टर को मौजूद न देख युवक आक्रोशित हो गये और उनके आवास पर पहुंच कर बदसलूकी करने लगे। जिस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने कोतवाली में युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दुरहिया मोड़ के पास सोमवार की रात जंगीपुर से डीजे बजा कर वापस जमानियां की ओर जा रहे थे। जिसके आगे एक ट्रक जा रही थी। जिसके पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें पिकअप सवार कई लोग घायल हो गये। वही रात में ही पिकअप में सवार हल्के रूप से घायल लोगों ने जनरेटर और स्पीकर आदि उतरवा कर घर भिजवा दिया। इसमें पिकअप सवार शेषनाथ यादव (16), सरवन यादव (30), संजय चौधरी (40) व चरन यादव (50) घायल हो गये। सभी घायल करंडा के रहने वाले थे। सड़क से गुजर रहे हरपुर गांव निवासी अजीत कुमार व प्रवीण कुमार ने चारों घायलों को अपनी मोटरसाइकिल से नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां चिकित्सक को न देख उनके आवास पर पहुंच गये। उन्हें बुलाने हुए दरवाजा को पीटकर तोड़ दिया। जब अंदर से चिकित्सक आये, तो उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। पहले तो चिकित्सक उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक लगातार गाली-गलौज करते रहे। जिसके बाद प्रभारी घायलों की मरहम पट्टी करने में जुट गये। लेकिन दोनों युवक लगातार गाली गलौज करते रहे। जिससे क्षुब्ध होकर चिकित्सक डॉ रविरंजन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वही पुलिस के पहुंचते ही दोनों युवक मौके से भाग निकले। केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ. रविरंजन ने बताया कि पूरी घटना की तहरीर नाम सहित कोतवाली में दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है दोनों युवकों की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अर्ह व्यक्ति भण्डारण अनुज्ञप्ति हेतु विभागीय आनलाई पोर्टल पर कर सकते है आवेदन
Next: ड्राइवर की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टला

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.