Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ड्राइवर की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टला

संवाददाता 11-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220511-WA0007

गहमर(गाजीपुर)। प. दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के गहमर स्टेशन के होम सिग्नल के बाद अप पटरी पर मंगलवार की रात दो जगह रेल पटरी का पुराना टुकड़ा अज्ञात लोगों द्वारा रख दिया गया। संयोग वश उसी समय डाउन लाइन से गुजर रही ट्रेन के ड्राइवर की नजर उस पर पड़ गई और उसने गहमर स्टेशन को घटना की सूचना दी, नहीं तो किसी बड़ी घटना घटने से इनकार नही किया जा सकता था।

जानकारी अनुसार मंगलवार की रात राजेंद्रनगर जा रही 13202 कुर्ला राजेंद्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही गहमर पहुचने वाली थी कि स्टेशन से पहले ही ट्रेन के ड्राइवर की नजर रेलवे पटरी पर रखे गए पटरी के टुकड़े पर पड़ गया।चालक ने तत्काल इसकी जानकारी दानापुर रेल कंट्रोल के साथ गहमर स्टेशन को दिया । कंट्रोल की सूचना पर आनन फानन में अप संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 9.53 पर चौसा स्टेशन खड़ा करा दिया गया और तुरंत रेल कर्मचारियों के द्वारा रेल के टुकड़े को अप पटरी से हटवा कर परिचालन को पुनः शुरू कराया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे आरपीएफ के उप निरीक्षक नवीन कुमार मयटीम के साथ स्थितिका जायजा लिया और अप रेलवे पटरी से रेल का टुकड़ा को रेल पथ के कर्मियों के सहयोग से रेल पटरी से हटवा कर सूचना मंडल के आरपीएफ के उच्चाधिकारियो को दिया । इस सम्बंध में गहमर के रेल पथ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार ने बताया कि इस पर दिलदाननगर आरपीएफ़ थाना में अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट की घराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आर पी एफ आरोपियों तक पहुँचने की दिशा में काम कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की गैर मौजूदगी से आक्रोशित हुए युवक
Next: पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में हुआ प्रसव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.