Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पायलट व एमपी के सहयोग से एंबुलेंस में हुआ बच्चें का जन्म

ब्यूरो 12-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220512-WA0013~2

ग़ाज़ीपुर (12 मई 22)। 108 एंबुलेंस जो आपातकाल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आमजन को निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। जो इन दिनों वरदान साबित होता दिख रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मनिहारी ब्लॉक के सुल्तानीपुर गांव से एक फोन आया। जिसके बाद पायलट व ईएमटी को लेकर बताए गए लोकेशन पर पहुंचा। जहां से गर्भवती को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलिकपुरा छपरी पहुंचे। यहां पर एएनएम के द्वारा गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद एंबुलेंस सैदपुर के लिए चल दिया। रास्ते में पीडा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।

108 एंबुलेंस के सैदपुर ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद फरीद ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलिकपुरा छपरी से जब एंबुलेंस गर्भवती संजना कश्यप को पायलट राधेश्याम और ईएमटी वकील चंद एंबुलेंस से लेकर सैदपुर के लिए चले तो सैदपुर ब्लॉक के होली पुर गांव के पास प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर एंबुलेंस को रोक दिया गया। ईएमटी वकील चंद व पायलट राधेश्याम तथा घर की महिलाओं की सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसके बाद जच्चा-बच्चा को सैदपुर में भर्ती कराया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला महिला चिकित्सालय एवं रेवतीपुर में केक काटकर मनाया गया नर्सेज डे
Next: ई केवाईसी कराने पर ही अगली किस्त का मिलेगा लाभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.