Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ई केवाईसी कराने पर ही अगली किस्त का मिलेगा लाभ

संवाददाता 12-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220512-WA0015

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सायर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में कृषि विभाग के द्वारा पंचायत भवन पर कैंप का आयोजन किया गया।

उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्राविधिक सहायक इंद्रेश कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी किसानों के लिए ई केवाईसी कराना अनिवार्य है। जो किसान ई केवाईसी नहीं कराएंगे उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पायेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लगातर लेने के लिए किसानों को ईकेवाईसी 31 मई तक कराना अनिवार्य है। जिन किसानों के मोबाइल नंबर आधार में पंजीकृत है वह मोबाइल अथवा कम्प्यूटर से ओटीपी आधारित सत्यापन प्रक्रिया करा सकता है। यदि आपका ई केवाईसी पहले से ही हो चुका है तब ईकेवाईसी इज ऑलरेडी डन का मैसेज दिखेगा। यदि मोबाइल नंबर आधार में रजिस्टर नहीं है तब आप अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक से ईकेवाईसी करा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों के लिए जिनका किसान क्रेडिट कार्ड अभी तक नहीं बना है, किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन फार्म भरना अनिवार्य है। किसान अपने क्षेत्र के कृषि विभाग के कार्मिक से संपर्क करके आवश्यक दस्तावेज जमा कर दे जिससे संबंधित बैंक में जमा कराया जा सके और इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी लाभार्थियों को मिल सके।इस मौके पर किसान ओमप्रकाश चौधरी, अरुण सिंह, सिंकु सिंह, विशुनदेव यादव, योगेंद्र यादव, अवधेश पाल आदि मौजूद रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पायलट व एमपी के सहयोग से एंबुलेंस में हुआ बच्चें का जन्म
Next: रक्षा पेंशन कार्यशाला एवं रक्षा पेंशन अदालत का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.