Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

66 तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किये जाने हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रारम्भ

ब्यूरो 13-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर 13 मई, 2022 (सू.वि)। 12.05.2022 को अपर मुख्य सचिव महोदय, ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन के आदेश पर 27.04.2022 के क्रम में दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, गाजीपुर द्वारा शासन स्तर से निर्धारित प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 75 तालाब के जीर्णोद्धार/निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष एक एकड़(0.4हे0) मानक अन्तर्गत चिन्हित 66 तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किये जाने हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम कर कार्य प्रारम्भ कराया गया। इसके साथ ही विकास खण्ड स्तर पर 66 तालाबों की वर्क आई0डी0 जनरेट करायी गयी।

अमृत सरोवर योजनान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित कार्य कराया जाना अनिवार्य है जिस पर प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व, 15 अगस्त व 26 जनवरी को ध्वजारोहण तथा ग्राम पंचायतों में होने वाले अन्य सामुदायिक/धार्मिक कार्य (रामनवमी, जन्माष्टमी, छठ पूजा, सरस्वती पूजा एवं अन्य मांगलिक कार्य) का आयोजन हेतु एक रमणिक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। तालाब के पास एक अदद एम0एस0 पोल की स्थापना करके 100 वाट की एल0ई0डी0 स्ट्रीट लाईट लगायी जायेगी। सभी कार्य लोक निर्माण विभाग के विशिष्टियों एवं मानक के अनुसार करायें जायेंगे।
निर्मित कराये जा रहे अमृत सरोवर के किनारे फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मनरेगा योजना के मूल बिन्दु-‘‘अमृत सरोवर’’ का ग्राम पंचायत स्तर पर निर्माण होे जाने से ग्रामीण स्तर पर निर्मित अमृत सरोवर में जलाशय व जल संचयन होगा तथा तहलटी का जल स्तर सामान्य होगा, इससे आम जन को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस प्रकार आने वाले दिनों में जल की आपात स्थिति से बचा जा सकेगा और किसानों को अपने कृषि कार्य हेतु सहयोग भी प्राप्त होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ई-पेंशन प्रणाली में गति लाने तथा प्रगति की सघन समीक्षा
Next: एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सपा-सुभासपा के नेताओं ने सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.