Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कई विभागों में खिलाई गई दवा

ब्यूरो 13-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220513-WA0020

ग़ाज़ीपुर(13 मई 22)। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 19 जनपदों में चलाए जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०) प्रोग्राम जनपद गाजीपुर में भी चल रहा है। जिसका शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फाइलेरिया की दवा खाकर शुभारंभ किया था। उसी कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के निर्देश पर यह कार्यक्रम कई विभागीय कार्यालयों में चलाया गया। जहां पर अधिकारियों ने फाइलेरिया की दवा खाई।

जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला मलेरिया कार्यालय की टीम के द्वारा विभिन्न जिला स्तरीय कार्यालयों का भ्रमण कर फाइलेरिया से बचाव हेतु फाइलेरिया रोधी दवाओं की खुराक खिलाई गई। टीम ने विकास भवन, जिला निर्वाचन कार्यालय, वित्त लेखा कार्यालय, जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, सिंचाई विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और कल्याण विभाग का भ्रमण कर दवा की खुराक खिलाई।

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 27 मई तक चलेगा। जिसके अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसके घर पर जाकर दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर उनके द्वारा वासियों से फाइलेरिया के उन्मूलन हेतु दवा खाने की अपील की गई। टीम में सुनील कुमार सोनकर, संदीप दूबे, गोपाल मिश्रा, ओमप्रकाश शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एंबुलेंस लगातार बनता जा रहा है प्रसव कक्ष
Next: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रित बोर्ड के वेब पोर्टल पर करे आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.