Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वादकारीयों ने तहसीलदार को सौपा पत्रक

ब्यूरो 13-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220513-WA0016

जमानियां(गाजीपुर)। तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा बार बार न्यायिक कार्य का बहिष्कार‚ हड़ताल से आजीज आ चुके वादकारीयों ने शुक्रवार को अधिवक्ताओं द्वारा बार–बार हड़ताल कर न्यायिक कार्य के बहिष्कार का विरोध जताते उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपाकर नियमित न्यायालय चलाने की मांग की। ताकि वादकारियों को न्याय मिल सके।

वादकारी अश्वनी कुमार राय के नेतृत्व में दर्जनों लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे और तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही न्यायिक कार्य के बहिष्कार‚ हड़ताल आदि को लेकर नाराजगी व्यक्त हुए विरोध जताया। वादकारियों का कहना है कि अधिवक्ताओं द्वारा बार बार न्यायिक कार्य का बहिष्कार‚ हड़ताल‚ प्रस्ताव आदि से वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और न्याय मिलने में देरी हो रही है। वादकारी न्यायालय के चक्कर काट रहे है तो वही अधिवक्ता अपनी फीस लेकर अगली तारीख दे दे रहे है। उन्होंने कहा कि हड़ताल करने से न्यायिक प्रक्रिया बाधित हो रही है और वादकारी परेशान हो रही है। कई मुकदमे लंबित है अधिकारी चाह कर भी निस्तारण नहीं कर पा रहे है। जिसके बाद तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर तहसीलदार ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराया जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दिवाकर यादव, सन्तोष कुमार, कमला, विक्की, रामा तिवारी, विनोद राय, अच्युतानंद राय, धरमु, रविन्द्र राय, वेद प्रकाश राय आदि सैकड़ों वादकारी शामिल रहे। इस बाबत तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं से मिलकर हड़ताल समाप्त करने पर चर्चा की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मृतक की पत्नी ने बच्चों संग आत्मदाह करने की दी चेतावनी
Next: पूर्व मंत्री पंडित लोकपति त्रिपाठी की मनाई गई जयंती

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.