Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मृतक की पत्नी ने बच्चों संग आत्मदाह करने की दी चेतावनी

ब्यूरो 13-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220513-WA0023

जमानियाँ(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी बद्रेआलम की हत्या 26-27 अप्रैल की रात्रि शेरपुर गांव के सिवान में गला रेत कर हुई। जिसे बाद मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसको लेकर उसकी पत्नी शुक्रवार को एसडीएम से मिली और तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। एक सप्ताह में मांगे पूरी न होने पर बच्चों के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी।

मृतक की पत्नी तमन्ना ने कहा कि उसके पति की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई लेकिन आज तक नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। तमन्ना ने अगवत कराया कि मेरे पति ने ग्रामीणों संग गांव के पूर्व प्रधान नजीबुन के कार्यो की जांच व रिकवरी कराने के साथ ही उसे पति अब्बास द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी से अपने परिवार के सदस्यों के नाम आय से अधिक संपत्ति बनाई जिसके जांच सहित अब्बास से अपनी जान माल के खतरे के बारे में शासन प्रशासन को लिखित सूचना दी जाती रही लेकिन प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही के बजाए उनसे यारी निभायी जातरी रही। यही कारण है कि आज मेरा सुहाग उजड़ गया है। उन्होंने बताया कि वे अपने पति के अधूरे कार्य को पूरा करायेगी। उन्होंने तीन सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा और कहा कि यदि मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण नहीं किया गया तो एक सप्ताह बाद तहसील परिसर में अपने बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेगी। जिस पर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने आश्वासन दिया कि शासन प्रशासन आपके साथ है और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके साथ ही अन्य मांगों पर भी विचार किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सपा-सुभासपा के नेताओं ने सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप
Next: वादकारीयों ने तहसीलदार को सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.