Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद ने लाया प्रदेश में पहला स्थान

ब्यूरो 17-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220517-WA0014

ग़ाज़ीपुर (17 मई 2022)। उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के द्वारा आमजन और गरीब असहाय के लिए ₹5 लाख तक के निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाया। जिसके तहत 4 मई से 18 मई तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष पखवाड़ा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की देखरेख में जनपद में चल रहा है। जिसको लेकर 16 मई सोमवार को जनपद ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नोडल आयुष्मान भारत योजना डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि जिला अधिकारी की देखरेख में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्यक्रम बहुत ही तीव्र गति से चल रही है। जनपद के 75 गांव में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से लगातार बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 16 मई को प्रदेश से आए रिपोर्ट के अनुसार जनपद गाजीपुर में 33898 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिसमें से 30130 कार्ड का अप्रूवल भी मिल चुका है। वही दूसरे स्थान पर उन्नाव और तीसरे स्थान पर जौनपुर जनपद रहा है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पत्र पाने वाले लाभार्थियों के साथ अंतोदय कार्ड धारक एवं श्रम विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिक परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। वही आने वाले दिनों में उज्जवला योजना के लाभार्थी भी आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किए जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड अब प्रत्येक ग्राम सभा के पंचायत सचिवालय पर पंचायत सहायकों के द्वारा भी बनाया जाएगा। जिनकी संख्या जनपद में 1135 है। जिसमें से 910 पंचायत सहायकों की आईडी भी शासन के द्वारा जनरेट की जा चुकी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला जागरूकता चौपाल तथा महिला जन सुनवाई 18 मई को
Next: पीड़ित गर्भवती के लिए संजीवनी का काम कर रही एंबुलेंस

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.