Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद को मिली नई एंबुलेंस,स्वास्थ सेवा में आएगा सुधार

ब्यूरो 18-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220518-WA0020

ग़ाज़ीपुर (18 मई 22)। 2012 से आमजन के लिए चल रही एंबुलेंस सेवा जिसमें से कई ने सरकारी मानक के अनुसार अपनी समय अवधि पूरी कर ली है। ऐसे एंबुलेंस को शासन के द्वारा बदले जाने का प्रावधान है। जिसको लेकर जनपद में जितनी एम्बुलेंस समय अवधि पूरी कर चुकी है। उन एंबुलेंस के बदले नया एंबुलेंस विभाग को मिलना शुरू हो गया है। जिसकी कड़ी में बुद्धवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को एक नया एंबुलेंस प्राप्त हुआ है। जिसका मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने नारियल फोड़कर एंबुलेंस को लोकार्पित किया।

102 और 108 एंबुलेंस के नोडल डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि शासन का निर्देश है कि जो एंबुलेंस ढाई लाख किलोमीटर चल चुकी है। उसे प्राथमिकता के तौर पर बदला जाए। जिसको लेकर शासन को ऐसे 20 एंबुलेंस की रिपोर्ट भेजी गई थी। जो ढाई लाख किलोमीटर से ऊपर चल चुकी हैं। उसी की कड़ी में एक एंबुलेंस जिले को प्राप्त हुआ है। जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जिला अस्पताल को हैंडोवर किया गया है। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 60 एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं। जिसकी कड़ी में गाजीपुर को भी 1 एम्बुलेंस मिला।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि जनपद में 20 एंबुलेंस की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। जिसमें से एक एंबुलेंस करीब 5 लाख किलोमीटर से ऊपर चल चुकी थी। जिसके बदले में आज एक एंबुलेंस भेजा गया है। वही आने वाले दिनों में फेज़ बॉइज 19 एंबुलेंस और मिलेंगे। जिससे आने वाले दिनों में एंबुलेंस के खराब होने और मेंटेनेंस की समस्या दूर हो जाएगी।

इस मौके पर एसीएमओ डॉ केके वर्मा, डॉ मनोज सिंह, अमित राय ,राघवेंद्र सिंह ,अखंड प्रताप सिंह ,मोहम्मद फरीद के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समस्त कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत नवीन समय सारिणी जारी
Next: किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.