Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरेंडर करने की तिथि बढ़ी

संवाददाता 18-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गहमर(गाजीपुर)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपात्र व्यक्ति जो मुफ्त राशन ले रहे हैं उनके कार्ड को सरेंडर करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। बहुत से उपभोक्ता संसय में है कि वे अपात्र है या पात्र।

कोरोना काल मे सरकार की मुफ्त राशन योजना में अधिकांश अपात्र कार्डो में बढ़ोतरी हुई है। किंतु अब शासन का निर्देश है कि जो भी अपात्र कार्ड धारक है वह अपना कार्ड समर्पित कर दे। पात्र और अपात्र के लिए एक दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश चौरसिया ने बताया बताया कि यह योजना गरीब और मजदूर वर्ग के लिए चलाई जा रही है लेकिन बहुत से अपात्र परिवार तथ्य छिपाकर इस योजना का अनुचित लाभ ले रहे हैं। इसमें आयकर अदा करने वाले और सरकारी नौकरी धारकों ने भी सेंध लगा रखी है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन अथवा ट्रैक्टर, हार्वेस्टर अथवा जिनके घरों में एसी, पांच केवी या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर,मोटरसाइकिल, रंगीन टी वी का उपयोग किया जा रहा है, ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के पास अकेले या अन्य सदस्य के स्वामित्व में पांच एकड़ से अधिक सिचित भूमि हो तथा परिवार के सदस्यों की आय दो लाख से अधिक है, वे लोग अपात्र की श्रेणी में हैं। इसी तरह से नगर क्षेत्र में समस्त आयकर दाता, ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में चार पहिया वाहन, 100 वर्ग मीटर से अधिक का स्वअर्जित आवासीय प्लाट या उस पर स्वनिर्मित मकान अथवा 100 वर्ग मीटर से अधिक कार्पेट एरिया का आवासीय फ्लैट है तो वे भी अपात्र हैं। इनको योजना से हटाने के लिए सरकार ने मुहिम शुरू की है इसमें सभी अपात्र लोगों से राशन कार्ड वापस लिया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि आयकर अदा करने के साथ ही अन्य अपात्र लोगों से सरकार राशन कार्ड सरेंडर करा रही है। इसके लिए शासन ने 20 मई तक की तिथि निर्धारित की है। इसके बाद सर्वे के दौरान मिलने वाले अपात्र लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
Next: बच्चों ने चित्रकला बनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.