Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आयुष्मान कार्ड पखवाड़े में मोहमदाबाद का रहा प्रथम स्थान

ब्यूरो 21-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर(21 मई 22)। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलने वाले सभी तरह के योजना, चाहे वह कोविड-19 टीकाकरण का हो या फिर अन्य किसी योजना का। लेकिन सभी योजना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद हमेशा से अव्वल आता रहा है। जिसको लेकर जिलाधिकारी भी कई बार अपनी बैठकों में इस बात को कह चुके हैं। और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक को मोहमदाबाद की कार्यप्रणाली से सबक लेने की बात कह चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर से 4 मई से 18 मई तक चले विशेष आयुष्मान कार्ड पखवाड़ा में मोहमदाबाद ने अपना स्थान बरकरार रखते हुए जनपद में डंका बजाया है।

एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि 18 मई को बीते आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चल रहे विशेष पखवाड़ा का समापन होने के बाद जो रिपोर्ट स्टेट से प्राप्त हुई उसके अनुसार जनपद में 96243 परिवार का 46718 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिसके आधार पर जनपद प्रदेश में प्रथम रहा। वहीं अगर हम जनपद गाजीपुर के समस्त ब्लॉकों की बात करें तो मोहम्मदाबाद 4227 कार्ड बनाकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भावर कोल 3751 कार्ड बना कर दूसरे स्थान पर और बाराचवर 3724 कार्ड बनाकर तीसरे स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि टॉप 4 ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक और बीडियो को प्रशस्ति पत्र देकर विभाग के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जनपद के सभी ब्लॉक की अगर बात करें तो मोहमदाबाद 4227 ,भांवरकोल 3751, बाराचवर 3724,मनिहारी 3626, देवकली 3190, बिरनो 3179, जखनिया 3054, जमानिया 2948, कासिमाबाद 2896, मरदह 2651, गाजीपुर 2645, सैदपुर 2525, करंडा 2309,भदौरा 2229, सादात 2157 ,रेवतीपुर में 1607 कार्ड बनाए गए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेले में विभिन्न पदों पर 114 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Next: अशोक कुमार गौतम बने जमानियाँ तथा करंडा खंड शिक्षा अधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.