Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ केंद्रों पर आयोजित हुआ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक

ब्यूरो 24-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220524-WA0044

गाजीपुर। सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं और आने वाला उनका शिशु स्वस्थ हो। इसी उद्देश्य्य्य को लेकर कर प्रत्येक माह की 9 तारीख को पूरे जनपद में मनाया जाता है। वहीं 24 तारीख को जनपद के समस्त फर्स्ट रेफरल यूनिट पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन करके स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में एएनसी जांच एवं एवं उपचार से अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को आच्छादित किया जाना है। जिस के क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन किया गया। इसके अलावा सैदपुर, जखनिया, कासिमाबाद, भदौरा, बरुइन जमानिया में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही मोहमदाबाद में महिला डॉ नीरज कुमारी ने गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय नेे बताया की मोहम्दाबाद स्वास्थ केंद्र पर सभी गर्भवती महिलाओं को लक्षित करता है । जो गर्भावस्था के 2 और 3 ट्राइमेस्टर में हैं। बताया की आम तौर पर, जब एक महिला गर्भवती होती है तो वह विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे रक्तचाप, शुगर और हार्मोनल रोगों से ग्रस्त हो जाती हैं । इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छे स्वास्थ्य और स्वतंत्र जांच प्रदान करने के साथ स्वस्थ बच्चे को जन्म देने का प्रयास है ।

उन्होंने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में कुल 59 गर्भवती की जांच की गई जिसमें सभी का हीमोग्लोबिन, वजन एवं पेट जांच के साथ ही 40 गर्भवती का निशुल्क अल्ट्रासाउंड, 9 का सिफलिस जांच एवं 49 गर्भवती का एचआईवी जांच किया गया।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) का उद्देश्य
.गर्भवती महिलाओं के लिए एक स्वस्थ जीवन प्रदान किया जाएगा।
.मातृत्व मृत्यु दर को कम किया जाएगा ।
.गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के मुद्दों / रोगों के .बारे में जागरूक किया जाएगा ।
.बच्चे के स्वस्थ जीवन और सुरक्षित प्रसव को सुनिश्चित किया जाएगा ।
.यह योजना केवल गर्भवती महिलाओं के लिए लागू है ।
.हर महीने की 9 तारीख एवम 24 तारीख को नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच होगी ।
.इस योजना के तहत सभी प्रकार की चिकित्सा जांच पूरी तरह से मुफ्त हैं ।
.टेस्ट चिकित्सा केन्द्रों, सरकारी और निजी अस्पतालों और देश भर के निजी क्लीनिक में लिए जायेंगे ।
.महिलाओं को उनके स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर अलग चिह्नित किया जाएगा जिससे डॉक्टर आसानी से समस्या का पता लगा सकते हैं ।

आज के इस अभियान में स्टाफ नर्स वंदना मसीह, प्रशांत राय, एलटी इकराम गांधी, काउंसलर नीरा राय, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार सहित अन्य स्टाफ भी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रैपिड एक्शन फ़ोर्स व पुलिस बल के साथ एसडीएम ने महत्वपूर्ण स्थलों का किया भ्रमण
Next: किराए पर चलने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र को जल्द मिलेगा अपना भवन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.