Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बरूइन के लाल ने मेडल जीत कर क्षेत्र का बढ़ाया मान

ब्यूरो 26-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220526-WA0018~2

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के बरूइन गांव निवासी सात वर्ष के युवराज सिंह पुत्र मनोज सिंह ने टीम इंवेट में आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर परिवार सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया।

तीरंदाजी संघ के जिला सचिव नंदू दूबे ने बताया कि आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 23 से 25 मई तक आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रिकर्व टीम इंवेंट में युवराज‚ अर्जुन‚ कुलक्षेष्ठ‚ प्रसन्न को रजत पदक मिला है। इन खिलाड़ियों ने अंडर 9 आयु वर्ग में प्रतिभाग किया था। जिसमें से युवराज क्षेत्र के बरुइन गांव का रहने वाला है। उसने महज सात वर्ष की उम्र में ही निशाना साध कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्तमान समय में युवराज द्रोणा तीरंदाज़ी अकादेमी का एक उभरता सितारा है। जिसने अपने आयु वर्ग में पदक जीत कर जनपद‚ क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अकादमी के कोच समीर मंडल ने बताया कि युवराज परिश्रमी खिलाड़ी है और भविष्य में अच्छा स्कोर और पदक झटक सकते है। उन्होंने बताया कि संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश ने सभी नन्हें धनुर्धरों को ग़ाज़ीपुर तीरन्दाजी संघ एवं सम्पूर्ण जनपद तीरन्दाजी परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि सभी परिश्रमी छोटे धनुर्धर प्रदेश के हमारे सभी सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर तीरन्दाज खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं।

मेडल के साथ प्रसन्नचित मुद्रा में खिलाड़ी

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का डीएम ने दिया निर्देश
Next: छाता पाकर आशाओं बहुओं के खिले चेहरे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.