Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 26-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220526-WA0037

गाजीपुर 26 मई, 2022 (सू.वि)। जिलाधिकारी एम पी सिंह के अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा कार्यक्रम/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, कोविड-19 टीकारण एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तपूर्वक समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के प्रसव के सम्बन्ध जानकारी तथा प्रसव उपरान्त लाभार्थियों/आशाओ को दिये जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के बारे में पूछा तथा ससमय भुगतान का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्ग जनपद में बनाये गये गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली जिसमें बताया गया कि 2,90,307 गोल्डेन कार्ड बनाये गये है जिसपर जिलाधिकारी प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। कोविड-19 टीकाकरण में जिलाधिकारी समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी टीकाकरण होते है उसकी प्रतिदिन पोर्टल पर ऑन फीडिंग अवश्य करायी जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के के वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डी पी सिन्हा, डा0 उमेश, डा0समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
Next: बरूइन के लाल ने मेडल जीत कर क्षेत्र का बढ़ाया मान

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.