Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लोक संपति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

संवाददाता 27-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा गांव के ग्राम प्रधान प्रदीप राय के ऊपर अवैध जमीन पर घर बनाने के कारण लोक संपति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा गहमर थाने में दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि गाव के ही एक व्यक्ति द्वारा ग्राम प्रधान के ऊपर सरकारी जमीन में घर बनाये जाने का शिकायती पत्र दिया गया था।उपरोक्त प्रकरण की जांच तहसीलदार सेवराई से कराया गया। तहसीलदार द्वारा रिपोर्ट दी गई वर्तमान प्रधान प्रदीप राय के पिता रामसुंदर व गांव के अन्य लोग सुरेंद्र राय द्वारा सड़क की आराजी नंबर 62 में अतिक्रमण कर पक्का मकान वह सहन में मंदिर बनाये है जिसके विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई तसला न्यायालय में की गई है तथा उक्त अवैध कब्जेदार के विरुद्ध थाना गहमर में लोक संपत्ति क्षति निवारण की धारा 3/ 5 व आईपीसी की धारा 440 के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज कराई गई है। इस संबंध में एस डी एम राजेश प्रशाद ने बताया कि नाली चकरोड गड्ढे तालाब जो सरकार की सुरक्षित भूमि पर कहीं भी अवैध कब्जा पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग करके सभी लेखपालों को ग्राम सभा की भूमि का सत्यापन करने हेतु कहा गया है सत्यापन में यदि पाया जाता है की अवैध कब्जेदार द्वारा ग्राम सभा के सुरक्षित भूमि को कब्जा किया गया है ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बुलडोजर गरजते देख दुकानदारों में मची अफरा-तफरी
Next: मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री व आला अधिकारीयों से लगाई न्याय की गुहार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.