Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नियमित टीकाकरण रिव्यू मीटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 27-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां(गाजीपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में शुक्रवार को नियमित टीकाकरण रिव्यू मीटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक बुधवार और शनिवार को गर्भवती और छोटे बच्चे को नि:शुल्क टीकाकरण करने से संबंधित जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने कहा कि शून्य से 2 साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के द्वारा इसके लिए माह के प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों आदि पर टीकाकरण की व्यवस्था कर रखी है। इसके बाद भी तमाम लोग टीकाकरण को लेकर लापरवाह रहते हैं। उनके द्वारा समय से बच्चों व महिलाओं को टीका नहीं लगाए जाते। जिसकाे ध्यान में रख कर विभाग ने ऐसे बच्चों व महिलाओं को प्रतिरक्षित करने के लिए आशा एवं एएनएम को जिम्मेदारी सौैंपी है। डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ विजय शंकर ने कहा कि टीकाकरण विभिन्न गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। टीके बीमारियों के खिलाफ बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है आदि सहित योजना के बारे में विस्तार से जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला‚ बीपीसीएम एकलाक अहमद‚ चन्दा यादव‚ सावित्री गुप्ता‚ पुष्पा देवी‚ कमला‚ सीमा‚ ममता देवी‚ संगीत आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आशा बहुओं को धूप एवं बारिश से बचने के लिए छाता का हुआ वितरण
Next: विश्व महावारी दिवस पर किशोरियों को किया गया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.