जमानिया(गाजीपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को दूसरे दिन बचे हुए आशा कार्यकत्रियों को छाता का वितरण किया गया। छाता पाकर आशाओं बहुओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 213 आशा बहुओं को धूप एवं बारिश से बचने के लिए छाता का वितरण किया। जो आशा बहु गुरुवार को किसी कारण से छाता नहीं ले पाए उन्हें आज छाता का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वितरण कार्यक्रम के दौरान आशा बहुओं को उनके दायित्वों सहित कर्तव्यों के बारे में बताया जा रहा है। जिसका निर्वहन ये बखूबी करती है। फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला एंव बीपीसीएम एकलाक अहमद ने कहा कि आशाओं का अधिकांश समय अपने कार्यक्षेत्र के भ्रमण में ही व्यतीत होता है। मौसम के उतार चढ़ाव के बाद भी आशाएं अपने दायित्वों का पूरी मेहनत के साथ निर्वहन करती हैं। उनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए शासन ने एनआरएचएम के तहत प्रत्येक आशा को छाता वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर माधूरी‚ संतरा‚ चंदा‚ गीता‚ रेखा‚ मंजू‚ पुष्पा आदि आशा मौजूद रहे।