Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय-सारिणी शासन द्वारा निर्गत

ब्यूरो 28-05-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 28 मई, 2022 (सू.वि)। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पूर्व दशम/ दशमोत्तर के आदेश दिनांक 02 मई, 2022 के द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय-सारिणी शासन द्वारा निर्गत की गयी है।

जो जनपद के समस्त संस्थायें निम्न विवरण के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। जिसमें प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मस्टर डाटावेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना। जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्था) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनाये भरकर/अपलोड करके प्रमाणित कक्षा 09-10 के छात्र-छात्राओं की समयावधि की तिथि 31 मई, 2022 तक एवं प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/विश्व विद्यालय/एफिलिएटिंग एजेन्सी के माध्यम से किया जाना। तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्था) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। मास्टर डाटा के पूर्व में सम्मिलित संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटो की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णाक(सेमेस्टर की दशा में 2 सेमेस्टर के अंको को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार एफिलिएटिंग एजेन्सी एवं विश्वविद्यालय के नाम एवं आयुषकोड आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की तिथि 05 मई, 2022 से 06 जून, 2022 तक निर्धारित किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनसूचना अधिनियम सूचना शिविर का आयोजन 29 मई को
Next: निःशुल्क वितरण 29 मई तक कराने का निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.